लखनऊ अग्निकांड में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, लखनऊ : lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक निजी इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग उस भवन में लगी जहां गेमिंग जोन और सॉफ्टवेयर कंपनी का कार्यालय संचालित किया जा रहा था। आग लगने के बाद इमारत में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले ऊपरी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते पूरे हिस्से में फैल गई। आग की लपटों और धुएं के कारण भवन के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि उस समय कार्यालय में 30 से अधिक कर्मचारी मौजूद थे।

स्थिति गंभीर होने पर कई कर्मचारियों ने जान बचाने के लिए भवन से बाहर निकलने का जोखिम भरा रास्ता अपनाया। कुछ लोग पास से गुजर रहे तारों और अन्य सहारों की मदद से नीचे उतरने की कोशिश करते नजर आए। इस दौरान दो लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें एक युवती भी शामिल है।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि आग काफी तेजी से फैली, जिसके चलते राहत एवं बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना रहा। अधिकारियों को आशंका है कि कुछ लोग अभी भी भवन के अंदर फंसे हो सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा गया है।

फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने और भवन की तलाशी लेने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने और भवन की जांच पूरी होने के बाद ही नुकसान और अंदर फंसे लोगों की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

इस घटना में अभी तक 12 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल हैं. आग इतनी भीषण थी कि कई लोग बिल्डिंग से नीचे कूद गए. इसके लिए लटक रहे तार को जरिया बनाया. मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है. इस बीच अलीगढ़ पहुंचे सीएम योगी दौरा छोड़कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं. उन्होंने अपने सभी आगामी दौरे रद्द कर दिए हैं.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours