ख़बर रफ़्तार, किच्छा: प्रत्येक संभ्रांत व्यक्ति को अपने आसपास रह रहे लोगों को मदीने की यात्रा कराकर नेक काम करना चाहिए। उक्त वक्तव्य वार्ड नंबर 20 के सभासद अफसर कुरैशी ने नूरी जमाा मस्जिद इंदिरा नगर वार्ड नंबर 20 के इमाम साहब सिद्दीक साहब को बस्ती वालों ने अपने निजी खर्चे पर उमरा करने मदीने शरीफ भेजने के दौरान कहे। इससे पूर्व सभासद सहित दर्जनों वार्ड वासियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
ये भी पढ़ें…मशरूम शोध एवं प्रशिक्षण एक्रिप मशरूम परियोजना एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत महिलाओं को दिया 21 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण
इसके उपरांत सभसाद अफसार क़ुरैशी के आवास पर यात्रा के लिए रवाना सभी लोगों के लिए जलपान का प्रबंध किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से गुडू खान, हाजी इल्यास शहीद कुरैशी, हाजी जावेद कुरैशी, यूनुस कुरैशी, जीशान जैदी, गुडू भाई, सावेज रज़ा, कमेटी नूरी जमा मस्जिद आल मेंबर थे।
