‘एनिमल’ रणबीर कपूर पर धर्मेंद्र ने लुटाया प्यार, एक्टर संग सालों पुरानी तस्वीर शेयर कर कही ये बात

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ही-मैन धर्मेंद्र (Dharmendra) सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। एक्टर अपनी अपडेट समय- समय पर शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ अपनी फोटो शेयर की है, इसके साथ ही धर्मेंद्र ने एक्टर पर दिल खोलकर प्यार लुटाया।

रणबीर कपूर हाल ही में फिल्म एनिमल (Animal) में बॉबी देओल (Bobby Deol) के साथ नजर आए थे। दोनों स्क्रीन पर एक-दूसरे के साथ दुश्मनी निभाई, लेकिन फैंस को ये जोड़ी बेहद पसंद आई।
रणबीर पर धर्मेंद्र ने लुटाया प्यार

धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर के साथ फोटो शेयर की है। तस्वीर में दोनों किसी इवेंट में साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। ये काफी पुरानी तस्वीर लग रही है, क्योंकि रणबीर का लुक उनके डेब्यू के टाइम का है। फोटो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, “प्यार करने वाला और टैलेंटेड लड़का।”

अमिताभ बच्चन के नाती संग करेंगे काम

धर्मेंद्र बॉलीवुड के उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो उम्र के इस पड़ाव पर भी एक्टिव रहते हैं। बीते साल एक्टर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ जया बच्चन और शबाना आजमी भी शामिल थीं। वहीं, हाल ही में उनकी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज हुई है। वहीं, अगली बार एक्टर फिल्म इक्कीस में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- एकमात्र अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी ने लिया संन्यास, 21 साल पहले रणजी ट्रॉफी में किया था डेब्यू

एनिमल के बाद भगवान बनेंगे रणबीर 

रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट पर नजर डाले, तो एक्टर की आखिरी रिलीज एनिमल सुपरहिट रही थी। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1000 करोड़ के करीब बिजनेस किया था। वहीं, अब रणबीर कपूर अपनी अगली माइथोलॉजिकल ड्रामा रामायण के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours