खबर रफ़्तार, नई दिल्ली: घटना के बाद अशीष को उनके परिवार वाले तुरंत दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक मेडिकल जांच में उनके सीने के बाईं ओर चाकू से गहरा घाव होने की पुष्टि हुई।
दिल्ली के बाहरी इलाके चंदर विहार में शनिवार रात 12:20 बजे एक 24 साल के डिलीवरी बॉय अशीष वर्मा की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना नशे में हुई झड़प के दौरान पैसे के विवाद को लेकर हुई।
