ख़बर रफ़्तार, रुद्रपुर : महिला से साइबर ठग ने 1700 यूरो की धोखाधड़ी कर दी गई। मामले की शिकायत जब विदेशी पीड़िता ने विदेशी दूतावास में की तो सीबीआइ जांच हुई। इस दौरान पता चला कि साइबर ठगी रुद्रपुर से की गई है। जिसके बाद रुद्रपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
30 मिनट हुई बातचीत के बाद उसे लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। उसने अपने खाते की जांच करवाई तो पता चला कि आठ बार लेन-देन के जरिए उसके टीएसबी खाते से 1700 यूरो निकाले जा चुके हैं। साइबर ठगी होने के बाद उसने शिकायत विदेश दूतावास और भारतीय दूतावास में की।
मामले की जांच सीबीआइ को दी गई। सीबीआइ जांच में पता चला कि साइबर ठगी को अंजाम देने वाला रुद्रपुर का रहने वाला है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें…अपर वन प्रमुख संरक्षक और भागीरथी वृत्त के वन संरक्षक ने किया टिहरी के जंगलों का दौरा, वनाग्नि से निपटने के दिए टिप्स
