रुद्रपुर में अवैध शराब के खिलाफ कांग्रेस का एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

ख़बर रफ़्तार ,रुद्रपुर :शहर में बिक रही अवैध और कच्ची शराब के खिलाफ कांग्रेस ने आज एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन एसएसपी को सौंपा। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में एसएसपी दफ्तर पहुंचे कांग्रेसियों ने अवैध शराब के खिलाफ नारे भी लगाए।

 

 

एसएसपी से मुलाकात में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ट्रांजिट कैंप, रमपुरा समेत कई इलाकों में खुल्लम-खुल्ला अवैध शराब की बिक्री हो रही है लेकिन पुलिस काबू नहीं कर पा रही है। उन्होंने कच्ची और अवैध शराब के कुछ ठिकाने भी एसएससी को बताए और इन पर छापेमारी की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण में ही यह शराब बेची जा रही है जिससे क्षेत्र के लोग खासा प्रभावित हैं।

 

 

महिलाओं और बच्चों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसके साथ ही अशांति की स्थिति बनी हुई है। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द ही और अवैध शराब की बिक्री न रोकी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, पार्षद प्रीति साना, मोनू निषाद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

You May Also Like

More From Author