कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने परिवार संग कालाढूंगी में डाला वोट, कहा- इस बार जनता परिवर्तन चाहती है

ख़बर रफ़्तार, रामनगर: आज 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 के रण का आगाज हो चुका है. पहले चरण में देश की 102 लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे वोटिंग हो रही है, जिसमें उत्तराखंड की पांच सीटें भी शामिल हैं. उत्तराखंड में आम से लेकर खास तक सभी उत्तराखंड के लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा ले रहे हैं. नैनीताल-उधमसिंह सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट की कालाढूंगी विधानसभा सीट में गेबुआ खेमपुर में अपने गृह क्षेत्र में परिवार संग वोट किया. इस दौरान ईटीवी भारत से प्रकाश जोशी से खास बातचीत भी की.

इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि इस बार जनता परिवर्तन चाहती है. जनता ने कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताने का मन बना लिया है. क्योंकि एक मात्र कांग्रेस ही ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो विकास ला सकती है. प्रकाश जोशी ने युवाओं से अपने मतों का इस्तेमाल करने की अपील की.

बता दें कि नैनीताल-उधमसिंह सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी की सीधी टक्कर बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट से है. उत्तराखंड में करीब 83 लाख से ज्यादा मतदाता है, जो आज 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं, जिसका परिणाम चार जून को आएगा. गौरतलब हो कि मतदान के दौरान पुलिस-प्रशासन और निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई हैं.

पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने की खुदकुशी, गृह क्लेश बताई जा रही वजह, पड़ताल में जुटी पुलिस

You May Also Like

More From Author