14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

रामलला के दर्शन करने जाएंगे सीएम अरविंद केजरीवाल, प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पर दिया ये जवाब

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भगवान रामलला के दर्शन करने जाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि मैं अपने परिवार के साथ अयोध्या भगवान राम के दर्शन करने जाऊंगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 22 जनवरी के बाद अयोध्या में भगवान रामलाल के दर्शन करने जाएंगे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनका कोई लेटर आया था। उसके बाद हमने उनको फोन किया, तो उन्होंने बताया कि कोई निमंत्रण देने के लिए उनकी टीम आएगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “वह तो आए नहीं, लेकिन कोई बात नहीं। लेटर में उन्होंने लिखा कि बहुत ज्यादा वीआईपी आएंगे और इसीलिए सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एक व्यक्ति अलाउड है।” दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मैं अपने माता-पिता, धर्म पत्नी और बच्चों के साथ 22 जनवरी को दर्शन करने जाऊंगा।
- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here