नैनीताल में हैं तो सावधानी जरूरी, महिला पर झपटा भालू; हमला कर चेहरे का कर दिया बुरा हाल

ख़बर रफ़्तार, नैनीताल:  शहर के समीपवर्ती सौड़ क्षेत्र में घास लाने के लिए जंगल गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। साथी महिलाओं ने हो-हल्ला कर किसी तरह भालुओं को भगाया। महिला को गंभीर हालत में बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

16 टांके लगाए गए

16 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल महिला को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। इधर, सूचना के बाद रेंजर प्रमोद तिवारी वन विभाग की टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया कि फिलहाल पीड़ित महिला के परिवार को दस हजार की त्वरित सहायता दी गई है। क्षेत्र में वनकर्मियों गश्त पर लगे हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें –प्रखर चतुवेर्दी ने किया ब्रायन लारा जैसा कमाल, घरेलू क्रिकेट में खेली ऐतिहासिक पारी

You May Also Like

More From Author