ग्यास पर्व की धूम, जौनसारी वेशभूषा में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, खूब झूमी

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार,विकासनगर : बोहरी, गाडोल व डिमोऊ गांव स्थित भगवान परशुराम देवता व मां रेणुका जी के मंदिर में आज ग्यास मेला बडी धूमधाम से मनाया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी बोहरी गांव में ग्यास मेले में पहुंची। इस दौरान वह जौनसारी वेशभूषा पहनकर मेले में शामिल हुईं और जौनसारी गीतों पर खूब झूमी। इस दौरान भगवान परशुराम देवता व माता रेणुका जी की पालकियों को शाही स्नान कराया गया। शाही स्नान के बाद पालकी के देव दर्शन कर हजारों लोगों ने मन्नतें मांगी। साथ ही प्रसाद व भंडारे को ग्रहण किया। इससे पूर्व गुरुवार की रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में जौनसारी, हिमाचली व गढ़वाली संस्कृति की धूम मची रही।

ग्यास मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया

कोरोना काल के उपरांत इस बार बोहरी गांव स्थित परशुराम देवता एवं मां रेणुका जी के मंदिर में आयोजित ग्यास मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भगवान परशुराम देवता व माता रेणुका जी की पालकियों को गांव से कुछ दूरी पर स्थित बोईतोगी नामक स्थान पर शाही स्नान कराया गया।

सुबह करीब 10 बजे देव पालकियों को मंदिर के गर्भगृह से शाही स्नान के लिए बाहर निकाला गया। जयकारों के साथ देव चिन्ह व देव पालकियों का शाही स्नान कराने के बाद करीब 11 बजे देव चिन्ह व दोनों पालकियों को पुनः मंदिर में विराजमान कराया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर अपनी व अपने परिवार की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं ने प्रसाद व भंडारा ग्रहण किया

देव दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद व भंडारा ग्रहण किया। इससे पूर्व बीती रात्रि मंदिर प्रांगण में पंहुचे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

इस मौके पर बोहरी मंदिर समिति एवं मेला समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, देव माली गुलाब सिंह चौहान,गुडू चौहान,चतर सिंह चौहान,रण, सिंह चौहान, महेंद्र सिंह चौहान, अतर सिंह तोमर, नरेश अवस्ती ,मोहन लाल शर्मा, प्रवीन चौहान, सरदार सिंह चौहान, खजान सिंह चौहान, प्रितम सिंह चौहान, विनोद कुमार भसीन, नीरज कठैत, बिरेंद्र सिंह चौहान, किशन निराला,मोहन लाल भारती सहित कई लोग मौजूद थे।

ग्यास मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया

कोरोना काल के उपरांत इस बार बोहरी गांव स्थित परशुराम देवता एवं मां रेणुका जी के मंदिर में आयोजित ग्यास मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भगवान परशुराम देवता व माता रेणुका जी की पालकियों को गांव से कुछ दूरी पर स्थित बोईतोगी नामक स्थान पर शाही स्नान कराया गया।

सुबह करीब 10 बजे देव पालकियों को मंदिर के गर्भगृह से शाही स्नान के लिए बाहर निकाला गया। जयकारों के साथ देव चिन्ह व देव पालकियों का शाही स्नान कराने के बाद करीब 11 बजे देव चिन्ह व दोनों पालकियों को पुनः मंदिर में विराजमान कराया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर अपनी व अपने परिवार की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours