15.7 C
London
Sunday, September 8, 2024
spot_img

दिल्ली में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, गांधी नगर में चार दिन तक चलेगी कार्रवाई

ख़बर रफ़्तार, पूर्वी दिल्ली:  गांधी नगर पुश्ता रोड पर दिल्ली नगर निगम के शाहदरा दक्षिणी जोन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।

मंगलवार को बुलडोजर लेकर पहुंची टीम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इस दौरान बुलडोजर से लोगों के घरों के सामने बनी नाली को तोड़ दिया गया। बताया गया कि यहां अगले चार दिन तक कार्रवाई चलेगी।

पांच दिन लगातार चला डीडीए का बुलडोजर

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मयूर विहार के नजदीक खादर क्षेत्र में पांच दिन लगातार कार्रवाई करते हुए 390 हेक्टेयर क्षेत्र से अतिक्रमण हटा दिया है। कार्रवाई में अवैध कब्जे, झुग्गियों, मवेशियों के शेड, कृषि भूमि को ध्वस्त कर दिया है।

डीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बीते कई वर्षों से यहां पर लोग डेरा जमाए हुए थे। कई बार कार्रवाई करने के बाद भी ये लोग अवैध रूप से यहां रहने लगते थे और खेती करते थे। इस वर्ष भी कई बार नोटिस देने के बावजूद इन्होंने खादर नहीं छोड़ा था। फिर 18 जुलाई से 22 जुलाई तक कार्रवाई करते हुए खादर क्षेत्र से अवैध कब्जों को हटा दिया गया है।

खादर इलाके में अवैध तरीके से रह रहे लोग

मयूर विहार के नजदीक काफी हिस्से में खादर क्षेत्र फैला हुआ है। यहां पर लोग अवैध रूप से डेरा डालकर रहने लगे थे। उन्होंने अपने बच्चों का नजदीकी सरकारी स्कूल में दाखिला भी करा लिया था। साथ ही वे खेती और पौधों की नर्सरी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। कुछ लोग मवेशियों के सहारे घर खर्च चलाते थे।

अधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि पर कब्जा करना उचित नहीं है। जगह खाली करने के लिए विभाग से कई बार नोटिस भी दिया गया था। उसके बावजूद यह लोग नहीं जाते थे। बीते पांच दिनों की लगातार कार्रवाई के बाद इन्होंने जगह खाली कर दी है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: थार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, युवक घायल

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here