ख़बर रफ़्तार, चंपावत: उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा बसों में यात्रा करना जोखिम भरा हो गया है। बुधवार को दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज की पिथौरागढ़ डिपो की एक पुरानी बस का ब्रेक फेल हो गया। चालक की सूझबूझ से 27 यात्रियों की जान तो बच गई, लेकिन इससे रोडवेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है।
रोडवेज की बस का ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे 27 यात्री; चालक की रही वाहवाही
