सुबह-सुबह आदमखोर का खूनी खेल, जंगल में शौच के लिए गई महिला को खा गया बाघ, शव की तलाश में वन विभाग

खबर रफ़्तार, ऊधम सिंह नगर:  खटीमा के तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज के नबदिया गांव में जंगल में शौच को गई एक महिला को बुधवार सुबह बाघ उठा ले गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत मच गई है। घटनास्थल पर खून मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।

ये पढ़ें- उत्तराखंड : सरकारी और निजी सभी स्कूलों में साल में दस दिन रहेगा बैग फ्री डे, ये गतिविधियां कराई जाएंगी

सूचना मिलने पर सुरई रेंज की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वन क्षेत्र अधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि एक टीम को मौके पर भेज दिया है, दूसरी टीम को रवाना किया जा रहा है। बख्तरबंद ट्रैक्टर के साथ वनकर्मी शव की खोजबीन कर रहे हैं।

You May Also Like

More From Author