17 C
London
Sunday, September 8, 2024
spot_img

BJP ने चार राज्यों में की Election प्रभारियों की नियुक्ति, शिवराज सिंह चौहान को झारखंड की जिम्मेदारी

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी अब विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी साल के आखिरी में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

धर्मेंद प्रधान बने हरियाणा के प्रभारी

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हरियाणा के प्रभारी होंगे। बिप्लब कुमार देब को सह-प्रभारी बनाया गया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कंधों पर होगी। उन्हें यहां का प्रभारी बनाया गया है। हिमंत बिस्वा सरमा सह-प्रभारी होंगे। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:- देहरादून में होगी 38वें राष्ट्रीय खेलों के स्टेट गेम्स की शुरुआत, इस बार शामिल होगा योग भी

 

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here