Dehradun के फरार बिल्डर शाश्वत गर्ग पर बड़ा एक्शन ! करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में घर कुर्क

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, देहरादून : Dehradun में करोड़ों रुपये की कथित फ्लैट धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे बिल्डर शाश्वत गर्ग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर राजपुर थाना पुलिस ने सहस्त्रधारा रोड स्थित उसके आवास की कुर्की की। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले करीब नौ महीनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए परिवार सहित फरार है।

यह मामला मसूरी रोड स्थित आर्केडिया हिल्लॉक्स सोसायटी से जुड़ा है। आरोप है कि शाश्वत गर्ग और उसके सहयोगियों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फ्लैट आवंटन के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की।

इस संबंध में 21 नवंबर 2025 को सोसायटी के अध्यक्ष विवेक कुमार की शिकायत पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन शाश्वत गर्ग लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा और गिरफ्तारी से बचता रहा। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट और कुर्की वारंट प्राप्त किया।

न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए राजपुर पुलिस ने सहस्त्रधारा रोड स्थित ऊषा कॉलोनी में आरोपी के मकान की कुर्की की कार्रवाई पूरी की। पुलिस का कहना है कि इस मामले में फरार अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी प्रक्रिया जारी है। उनकी गिरफ्तारी और संपत्तियों की कुर्की के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours