खबर रफ्तार, मथुरा: यूपी के मथुरा में हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। यमुना एक्सप्रेस-वे पर लघुशंका करने के लिए बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में छह की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए हैं। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतरकर खड़े यात्रियों को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
