बरेली: पति ने नशे में पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर कर दी हत्या

ख़बर रफ़्तार, बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोरनिया गांव में पति ने शराब के नशे में पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र शराब पीने का आदी है। मंगलवार शाम उसका अपनी पत्नी प्रिया (28) से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। गुस्से में उसने प्रिया को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान प्रिया का सिर दीवार से टकराया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ तृतीय देवेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

You May Also Like

More From Author