अजय भट्ट का वार्ड 16 में हुआ भव्य स्वागत, भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, किच्छा : भाजपा ने देश को एक सूत्र में बांधते हुए विकास की गंगा बहने का काम किया है उक्त वक्तव्य भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने वार्ड 16 विकास कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहे। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता दिलीप सिंह जीना ने किया कार्यक्रम में पहुंचे भट्ट को स्थानीय लोगों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से विकास की सोच रखने वाली पार्टी को जीत दिलाने का आव्हान किया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, मनोज कुमार, प्रेम कश्यप, एल एम पंत, मूलचंद राठौर, कुलदीप सिंह बग्गा, दलीप सिंह जीना,आकाश राठौर, अविरल तिवारी, कमलेश राठौर, चेतन गंगवार, जानकी तिवारी, करुणा तिवारी, गंगा सिंह, प्रेमा राठौर, भास्कर जोशी, अनिल, राधेश्याम गुप्ता, हरीश थपरियाल, नीरज मेहरा, ममता सुयाल थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours