देहरादून-पिथौरागढ़ के बाद अब पंतनगर से भी हवाई सेवा शुरू, अब मात्र 50 मिनट में पिथौरागढ़ पहुंच सकेंगे आप; आज पहली उड़ान

ख़बर रफ़्तार, पिथौरागढ़:  देहरादून-पिथौरागढ़ के बाद अब पंतनगर के लिए भी फ्लाई बिग कंपनी ने हवाई सेवा शुरू कर दी है। सोमवार यानि आज से पिथौरागढ़ से पंतनगर के लिए पहली फ्लाइट चलेगी। पिथौरागढ़-पंतनगर के बीच यह दूरी मात्र 50 मिनट में तय की जा सकेगी। सीमांत जनपद में हवाई सेवा का शुभारंभ विगत 30 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

दो फरवरी से व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई। अभी तक कंपनी की ओर से सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार व शुक्रवार को इस सेवा का संचालन किया जा रहा है। खराब मौसम के चलते अभी तक पंतनगर-पिथौरागढ़ के लिए यह सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। अब मौसम ठीक रहने पर कंपनी ने पंतनगर के लिए भी सेवा शुरू कर दी है।

सोमवार को कंपनी का विमान पिथौरागढ़ से 12 बजकर 15 मिनट में पंतनगर के लिए रवाना होगा और वहां 1 बजकर पांच मिनट में पहुंचेगा। इसके बाद पंतनगर से 2 बजकर 5 मिनट में पिथौरागढ़ के लिए विमान उड़ान भरेगा। पहली फ्लाइट में कंपनी की वेबसाइट पर इस रूट का टिकट 1048 दिखा रहा है। पंतनगर-पिथौरागढ़ के लिए विमान सेवा का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

देहरादून-पिथौरागढ़ के लिए बाधित रही सेवा

रविवार को देहरादून-पिथौरागढ़ के लिए विमान सेवा आपरेशनल कारणों से बाधित रही। पहले यह सेवा शुक्रवार से मंगलवार तक लगातार पांच दिन संचालित की जानी थी। छह दिन बाद बीते शुक्रवार को देहरादून व पिथौरागढ़ के लिए यह सेवा सुचारू हुई। जिसके बाद शुक्रवार व शनिवार को दो शिफ्ट में हवाई सेवा का संचालन किया गया, लेकिन रविवार को विमान से देहरादून उड़ान नहीं भर सका।

ये भी पढ़ें…विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू….एक मार्च तक चलेगा, क्या रहेगा खास जानिए

 

You May Also Like

More From Author