फरार चल रहा पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल गिरफ्तार, 4.25 लाख और ब्लैंक चैक बरामद

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, देहरादून : पटवारी और एई जेई भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल को एसआईटी ने नारसन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 4.25 लाख और दो ब्लैंक चेक बरामद हुए हैं। जबकि अभ्यर्थियों को नकल वाले स्थान और परीक्षा केंद्र तक लाने ले जाने में इस्तेमाल वाहन को भी कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को नारसन से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी संजय धारीवाल पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह हथकंडे अपना रहा था। आरोपी सरेंडर की कोशिश में था। लेकिन इससे पहले ही एसआईटी ने उसे धर दबोचा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours