शॉर्ट सर्किट से गल्ला मंडी की तीन दुकानों में लगी आग, बड़ा नुकसान

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, रुद्रपुर : मंगलवार रात गल्ला मंडी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से तीन दुकानो में बड़ा नुकसान हुआ। दुकान स्वामियों के अनुसार दुकानों के सामने लगे विद्युत पोल से हुई स्पार्किंग के बाद तार के सहारे आग की लपटें मुराद अली के हेयर सैलून में पहुंच गईं।

सैलून खाक होने के साथ ही आग ने गांधी कॉलोनी के रहने वाले राजकुमार राजपूत के बालाजी टिंबर नाम से दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में सागौन की लकड़ी के साथ ही मशीनें लगी हुई थीं जो पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गईं। इसके साथ ही इरशाद की फर्नीचर की दुकान में खड़ी बाइक भी जल गई।

दुकान स्वामियों को आग की खबर मिली तो वह फौरन दुकानों पर पहुंचे। तब तक आग ने तीनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। खबर लगने पर आज सुबह विधायक शिव अरोरा भी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को भरोसा दिलाया, कि उनकी क्षतिपूर्ति की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours