खबर रफ़्तार, काशीपुर : खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन वाली पोस्ट फेसबुक पर शेयर करने वाले युवक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
मंडी चौकी के एसआई मनोहर चंद्र ने तहरीर में बताया कि खालिस्तान समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल के समर्थन में ग्राम दादूवाला हिडिंबा मंदिर के पीछे रहने वाले गुरविंदर सिंह वैंस उर्फ बाबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने बताया कि गुरमुखी में की गई पोस्ट में बाबी ने अमृतपाल सिंह का समर्थन किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-बी (1) (सी) व 505 (2) में केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर लिया है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- यह लिखा है पोस्ट में
अगर भाई अमृतपाल गिरफ्तार हो गया तो समझ जाओ सरकार सिखों को नये युद्ध का न्यौता दे रही है और अपने इलाके की सड़क बंद करो ताकि अमृतपाल सिंह खालसा गिरफ्तार न हो जाए। युवाओं यही समय है भाई साब के साथ खड़े होने का।

+ There are no comments
Add yours