ख़बर रफ़्तार, देहरादून : Nitin Nabin BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के 28 मई को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt ने कार्यक्रम प्रमुखों के साथ बैठक कर दौरे की रूपरेखा और स्वागत कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी Manveer Singh Chauhan के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष 28 मई की शाम देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे, जहां कोर कमेटी और मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
29 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय B. C. Khanduri के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
राजपुर रोड स्थित होटल में सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ कई दौर की बैठकें आयोजित होंगी। वहीं शाम को मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी विभाग के पदाधिकारियों के साथ भी विशेष बैठक प्रस्तावित है।
दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष Tapkeshwar Temple में दर्शन करेंगे और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रबुद्ध गोष्ठी और मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली रवाना होंगे।
भाजपा संगठन इस दौरे को आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मान रहा है।

+ There are no comments
Add yours