Latu Devta Mandir के कपाट खुले, गूंजे श्रद्धालुओं के जयकारे

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, चमोली : Latu Devta Mandir  चमोली जिले के वाण गांव स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के कपाट शुक्रवार दोपहर विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। अब आगामी छह माह तक भक्त यहां दर्शन कर सकेंगे।

कपाट खुलने की प्रक्रिया पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई। मंदिर के पुजारी खेम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांधकर गर्भगृह में प्रवेश किया, जो इस मंदिर की विशेष परंपरा मानी जाती है।

जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा क्षेत्र भक्तों के जयकारों से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक देव नृत्य, झोड़ा और छाछड़ी का आयोजन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

लाटू देवता मंदिर उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर वर्ष कपाट खुलने के मौके पर विशेष उत्साह और आस्था का संगम देखने को मिलता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours