UP Board 10th Topper List: कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा बनीं 10वीं की संयुक्त टॉपर

खबर रफ्तार, UP Board 10th Topper List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। इस वर्ष भी बोर्ड ने तेजी से मूल्यांकन कर अपनी “सबसे तेज रिजल्ट” देने की छवि बरकरार रखी है।

इस बार 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत 90.42% रहा, जबकि 12वीं का 80.38% दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि इस साल भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ा है।

10वीं के टॉपर्स

हाईस्कूल की टॉपर लिस्ट में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला:

  • कशिश वर्मा (सीतापुर) – 97.83%
  • अंशिका वर्मा (बाराबंकी) – 97.83%
  • अदिति (बाराबंकी) – 97.50%
  • अर्पिता (सीतापुर) – 97.33%
  • ऋषभ साहू (झांसी) – 97.33%
  • परी वर्मा (बाराबंकी) – 97.33%

कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। वहीं अदिति दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा ने जगह बनाई।

इस साल का रिजल्ट न सिर्फ बेहतर रहा, बल्कि छात्रों के शानदार प्रदर्शन ने यह भी दिखाया कि मेहनत और निरंतर प्रयास से बेहतरीन सफलता हासिल की जा सकती है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours