खबर रफ्तार, CBSE 10th 2nd Board Exam 2026: Central Board of Secondary Education (CBSE) ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर पूरा टाइमटेबल देख सकते हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10 की द्वितीय बोर्ड परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होगी। पहला पेपर गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) का होगा। परीक्षाएं 21 मई 2026 को सामाजिक विज्ञान विषय के साथ समाप्त होंगी।
सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी, जबकि पेपर की अवधि विषय के अनुसार 2 से 3 घंटे तक निर्धारित की गई है।
मुख्य परीक्षा तिथियां:
- 15 मई 2026 – गणित (स्टैंडर्ड / बेसिक)
- 16 मई 2026 – अंग्रेजी (कम्युनिकेटिव / भाषा और साहित्य)
- 18 मई 2026 – विज्ञान
- 19 मई 2026 – हिंदी, उर्दू, संस्कृत सहित अन्य भाषाएं और वैकल्पिक विषय
- 20 मई 2026 – आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, संस्कृत, पेंटिंग
- 21 मई 2026 – सामाजिक विज्ञान
CBSE ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा की तैयारी समय से करें और डेटशीट के अनुसार अपनी योजना बनाएं।

+ There are no comments
Add yours