बड़ी खबर: CBSE 10वीं के नतीजे घोषित, जानें आपका रिजल्ट

खबर रफ्तार, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने कक्षा 10वीं के परिणाम आज घोषित कर दिए हैं। लंबे इंतजार के बाद लाखों छात्रों का रिजल्ट जारी हो चुका है।

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा UMANG ऐप के जरिए भी परिणाम देखे जा सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स तैयार रखनी होंगी।

आपको बता दें कि CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई थीं।

इस बार भी CBSE द्वारा टॉपर लिस्ट जारी किए जाने की संभावना नहीं है। बोर्ड पिछले कुछ वर्षों से टॉपर्स की सूची जारी नहीं कर रहा है, ताकि छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा को कम किया जा सके।

वहीं, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। और जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए हैं, उनके लिए जुलाई में कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours