गांजा तस्करी कर भाग रहे दो आरोपी कुएं में गिरे, डूबने से मौत

खबर रफ्तार, शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में जैतपुर थाना क्षेत्र के कामता कॉलेज तिराहे के पास एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग टीम को देखकर एक कार में सवार लोग भागने लगे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद दोनों व्यक्ति कार से निकलकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पास ही स्थित एक कुएं में गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान तनुज शुक्ला (शहडोल निवासी) और सचिन सिंह बघेल (बुढार निवासी) के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों के शव कुएं से बाहर निकाले। दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार से 5 किलो से अधिक गांजा भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours