भीषण सड़क दुर्घटना: खड़े टैंकर से टकराई कार, 4 की मौत, 6 घायल

ख़बर रफ़्तार, बरेली : बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर खड़े टैंकर से बोलेरो कार टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आई बाइक कार में घुस गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत छह लोग घायल हुए हैं।

बरेली के सीबीगंज में रविवार शाम करीब पांच बजे बड़ा बाइपास पर दर्दनाक हादसा हुआ। परधौली तिराहे के समीप बाइपास पर खड़े टैंकर से बोलेरो कार टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आई बाइक कार में घुस गई। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दो बच्चों समेत छह लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। इनमें कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई गई है।

बताया गया है कि शनिवार को इसी जगह पर टैंकर और रोडवेज बस की टक्कर हो गई थी। घटना के बाद से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर मौके पर ही खड़ा था। नतीजन रविवार को एक और हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours