अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा पिकअप वाहन, तीन लोग और पशु थे सवार

ख़बर रफ़्तार, रूड़की : उत्तराखंड के रूड़की में हादसा हुआ है। जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा है। हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया गया कि वाहन से पशु बेचने के लिए ले जाए जा रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नारसन बॉर्डर से पहले हुई है। जहां एक पिकअप वाहन हाईवे पर पलट गया। घटना के दौरान वाहन में चालक समेत तीन लोग और कुछ पशु सवार थे। घटना में तीन लोग घायल हुए है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि वाहन सवार दो लोग बढ़ेढी राजपूताना से मुज़फ्फरनगर मवेशी मंडी में अपने पशु बेचने जा रहे थे।

घटना में घायलों की पहचान चालक साहरूम, कोशिन और राकिब (मवेशी मालिक) के रूप में हुई है। पिकअप का पीछे का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours