ख़बर रफ़्तार, इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां आग लगने से कार में बैठा 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह सब उसके पिता के सामने हुआ, लेकिन वह बेबस होकर देखने के अलावा कुछ नहीं कर सका। इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, घटना महू के सिमरोल थाना क्षेत्र है। जानकारी के मुताबिक संजय अपने 4 साल के बच्चे को कार में अकेले बैठकर बाहर डीजे वाहन में काम करवा रहे थे। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट से कार में आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी लपटों में घिर गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे बेबस रहे। आग इतनी तेज थी कि कोई कार के पास तक पहुंच नहीं सका। फायर ब्रिगेड और पुलिस के आने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

+ There are no comments
Add yours