खबर रफ्तार, बदायूं : बदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद कंपनी प्रबंधन ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्लांट के 85 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। इसमें हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह के दो भाई केशव प्रताप व चंद्रशेखर भी शामिल हैं।
बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में हुई दो अफसरों की हत्या के बाद कंपनी प्रबंधन ने बड़ा कदम उठाते हुए 85 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया है। ये सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारी थे। इनमें मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के दो भाई केशव प्रताप और चंद्रशेखर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

+ There are no comments
Add yours