खबर रफ्तार, कोलकाता : कोलकाता के गिरीश पार्क में भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच बड़े पैमाने पर झड़प हुई। देखते ही देखते यह झड़प पत्थरबाजी के रूप में बदल गई। ये घटना पीएम मोदी के कोलकाता दौरे से ठीक पहले हुई है, जिसके चलते राज्यभर में तनाव बढ़ गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में गर्माहट तेज है। इसी बीच पीएम मोदी के कोलकाता दौरे से पहले भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच शहर गिरीश पार्क इलाके में भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। घटना में कई लोगों के चोटिल होने की खबर भी सामने आ रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मामले को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने न्यूज एजेंसी ने एएनआई को बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पत्थर, बल्ला और रॉड से उन पर हमला किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम राज्य मंत्री और टीएमसी नेता शशि पांजा के कार्यालय में काम करते हैं। उन्होंने हमारे कार्यालय में घुसकर हमला किया। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर सीधे हमला करने और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया।

+ There are no comments
Add yours