खबर रफ्तार, देहरादून: उत्तराखंड में अगले 48 घंटे में मौसम बिगड़ने वाला है। दरअसल, राज्य में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके चलते पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए ताजा भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 9, 10 और 11 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। इस दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जबकि 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है। रविवार को राज्य में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसका सीधा असर इन जनपदों में देखने को मिलेगा।
आज यानी शनिवार को राज्य के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर में मौसम लगभग साफ रहने के आसार है। मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए बारिश-बर्फबारी की आशंका नहीं जताई है। ऐसे में लोग अपने जरूरी काम निपटा सकते है। 8 फरवरी को भी प्रदेशभर में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। जबकि आने वाले दिनों में मौसम अपने तेवर दिखाएगा। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

+ There are no comments
Add yours