बदरीनाथ-हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, दो जिलो में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

ख़बर रफ़्तार, देहरादून :उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में ठंड लोगों की और कड़ी परीक्षा ले सकती है। मौसम विभाग ने यहां   24 घंटे में प्रचंड शीतलहर की संभावना जताई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऊधमसिंह नगर के पंतनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा।

वहीं मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक दोनों जिलों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने अपील की है कि इन दोनों जिलों में ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

 

बदरीनाथ-हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी
चमोली जनपद में साल का पहला दिन ठंडक भरा रहा। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, गौरसों बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे। वहीं औली में बर्फबारी न होने से पर्यटक मायूस रहे।

जनपद में तापमान
बदरीनाथ- अधिकतम 7 डिग्री, न्यूनतम माइनस 4 डिग्री
औली- अधिकतम- 9 डिग्री, न्यूनतम माइनस दो डिग्री
जोशीमठ-अधिकतम 13 डिग्री, न्यूनतम माइनस 2 डिग्री
गोपेश्वर- अधिकतम 15 डिग्री, न्यूनतम 8 डिग्री

You May Also Like

More From Author