ख़बर रफ़्तार, देहरादून: देहरादून में आज भी वकीलों का चक्का जाम है। दून बार एसोसिएशन की चेंबर निर्माण और जमीन आवंटन की मांगों को लेकर सरकार से वार्ता सफल नहीं रही।
वकीलों के चेंबर निर्माण और जमीन आवंटन की मांगों को लेकर देहरादून बार एसोसिएशन और सरकार के बीच कोई समन्वय नहीं बन सका है। इसकी वजह से वकीलों की हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहेगा। हालांकि एसोसिएशन की ओर से गठित संघर्ष समिति ने मंगलवार को सरकार के सामने अपनी मांगे रख दी हैं। साथ ही साफ कह दिया है कि सरकार यदि उनकी मांगों पर 48 घंटे के भीतर लिखित आश्वासन नहीं देती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
