ख़बर रफ़्तार. हरिद्वार: कार्तिक पूर्णिमा स्ननान को लेकर भरी ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही घाटों पर उमड़ी है।
आज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है। इस मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्तिक स्नान पर्व पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसके चलते हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में पावन डुबकी लगाई।
कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास में पड़ने वाले स्नान पर्व को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन देवता धरती पर स्नान के लिए आते हैं।


+ There are no comments
Add yours