ख़बर रफ़्तार, हल्द्वानी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को शाम 4:10 बजे हल्द्वानी के आर्मी हैलीपैड पहुंचीं। उनके आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को शाम 4:10 बजे हल्द्वानी के आर्मी हैलीपैड पहुंचीं। उनके आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के हैलीपैड पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

+ There are no comments
Add yours