खबर रफ़्तार, बागपत: बड़ौत में रामलीला कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्राची ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गरबा और रामलीला जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में आधार कार्ड से ही प्रवेश होना चाहिए। साथ ही मुस्लिम युवकों पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए और कई अन्य विवादित बयान भी दिए।
नवरात्र के दौरान जगह-जगह गरबा और रामलीला के आयोजन हो रहे हैं। इस बीच साध्वी प्राची ने उत्तर प्रदेश के बड़ौत में पंचमुखी मंदिर में चल रही रामलीला में शामिल होकर विवादित बयान दिया।
वेटिंग अधिकार भी की टिप्पणी
वोटिंग अधिकार पर भी उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं होना चाहिए। डेनमार्क का उदाहरण देते हुए साध्वी ने कहा कि वहां मुस्लिम समुदाय से वोट का अधिकार छीना गया है और ऐसा ही भारत में भी होना चाहिए।
आजम खान पर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अब अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
