खबर रफ़्तार, देहरादून: उत्तराखंड में आज भी कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से 25 सितंबर तक के लिए अलर्ट जारी किया गया।
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज शनिवार भी तेज दौर की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
