फुकेत से दिल्ली के लिए रवाना एयर इंडिया फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, थाइलैंड में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

खबर रफ़्तार, बैंकॉक: थाईलैंड के रिसॉर्ट द्वीप फुकेट से शुक्रवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान में बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद उसे आपातकालीन स्थिति में वापस हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। फुकेट हवाई अड्डा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया ने बताया कि उडान संख्या एआई 379 को बाद में सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। थाईलैंड एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में विमान के उतरने के बाद यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

रिपोर्ट में बताया गया कि विमान की सघन जांच के बाद उसके अंदर से कोई बम नहीं मिला। थाईलैंड हवाई अड्डे के अधिकारी उस यात्री से पूछताछ कर रहे हैं जिसने विमान पर बम की धमकी वाला नोट दिखाया था। विमान में 156 यात्री सवार थे।

फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटरडार 24 के अनुसार विमान ने आज स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे फुकेट हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। बम की धमकी मिलने के बाद विमान ने अंडमान सागर की चारों ओर चक्कर लगायी और आपातस्थिति में वापस हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। इससे पहले गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से एयर इंडिया का एक विमान उड़ान भरने के कुछ की मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के 12 सदस्यों समेत 242 लोग सवार थे।

You May Also Like

More From Author