डीजीपी राजीव कृष्ण ने विशेष महत्व देते हुए कहा- अपराध और अपराधियों को ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति रखेंगे जारी

खबर रफ़्तार, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने सोमवार को सरकार की प्राथमिकता को विशेष महत्व देते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों को ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति नए जोश के साथ जारी रखी जाएगी। राजीव कृष्ण ने कार्यभार संभालने के ठीक दो दिन बाद यहां अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध और साइबर अपराध को रोकने पर विशेष ध्यान है।

You May Also Like

More From Author