लक्सर में विवाद की शिकायत पुलिस से करने पर तीन युवकों की जमकर पिटाई

ख़बर रफ़्तार, लक्सर: लक्सर में मारपीट की पुलिस से शिकायत करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में घेर कर युवकों पर हमला कर दिया. हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने आरोपित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. कानेवाली गांव निवासी मिथुन और राजेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था.

उस वक्त वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव करा दिया. इसके बाद मिथुन, जोगेंद्र और गुलाब शिकायत करने बालावाली पुलिस चौकी चले गये. दूसरे पक्ष के लोगों ने चौकी से लौटते समय मिथुन पक्ष पर डंडों से पिटाई कर दी.

ये भी पढ़ें…बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का रहा दबदबा, किया जाएगा सम्मानित

You May Also Like

More From Author