भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष रहे प्रभात झा का आज सुबह निधन हो गया। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।

भोपाल के बंसल अस्पताल में चल रहा था इलाज

मेदांता से पहले उनको एमपी के राजधानी भोपाल स्थित बंसल अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जिसके दो दिन बाद झा को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में लाया गया।

पार्टी में रहे कई महत्वपूर्ण पदों पर

प्रभात झा पेशे से एक पत्रकार थे। बाद में वह राजनीति में आ गए। भाजपा में कई पदों पर रहे। वह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी नियुक्त हुए थे, पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रहे।

67 वर्षीय झा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे अयत्न ने निधन की जानकारी देते हुए कहा कि अंतिम संस्कार ग्वालियर या पैतृक गांव कोरियाही, सीतामढ़ी (बिहार) में होगा।

You May Also Like

More From Author