ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली। कई रियलिटी शो के विनर रह चुके प्रिंस नरूला (Prince Narula) कुछ ही महीनों में ‘पापा’ बनने वाले हैं। उन्होंने वाइफ युविका चौधरी के साथ सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की। हालांकि, युविका की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे, मगर एक्ट्रेस ने मंगलवार की देर शाम अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया।
युविका और प्रिंस नरूला के साथ ही फैंस भी उनके बेबी के इस दुनिया में आने के इंतजार में है। इस बीच कपल ने एक्साइटमेंट जताते हुए बताया है कि वह लड़का या लड़की, किसके माता-पिता बनना चाहते हैं।
इस वजह से नहीं कन्फर्म की थी प्रेग्नेंसी
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने बताया कि उन्हें डॉक्टर ने मना किया था प्रेग्नेंसी अनाउंस करने से। इस वजह से कपल ने पहली ही बार में इस गुड न्यूज का खुलासा नहीं किया। युविका ने कहा कि इस न्यूज को शेयर न करना, कंट्रोल से बाहर था। लेकिन अब जब अनाउंसमेंट कर दी है, तो वह बहुत खुश हैं।
बेटा या बेटी, किसके पेरेंट्स बनना चाहता है कपल?
प्रिंस ने बताया कि उन्हें बेटी चाहिए। उन्होंन कहा, ”शुरू से ही मुझे लड़की चाहिए और युवी (युविका) को लड़का चाहिए। लड़कियां अक्सर अपने पिता के क्लोज होती हैं, तो मैं चाहता हूं कि मेरी साइड कोई हो, जो युविका से लड़ने में मेरी मदद कर सके।” वहीं युविका ने बताया कि कार की फोटो के साथ ही प्रेग्नेंसी क्यों अनाउंस की।
युविका ने कहा, ”कार डाली है पोस्ट में, तो इसका ये मतलब नहीं कि लड़का ही आएगा। लड़कियां भी ड्राइव करती हैं। हम चाहते हैं हमारा बच्चा हेल्दी हो और खुश हो।”
यह भी पढ़ें:- छुट्टियां खत्म, केंद्रीय विद्यालय 21 जून को ही खुले; अन्य स्कूलों के खुलने की ये रही टाइमिंग
