बड़ी खबर -हल्द्वानी में पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या, बाजपुर थाने में तैनात था सिपाही

खबर रफ़्तार,हल्द्वानी : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दे दी है। शहर में खाकी और उसका परिवार पर लगातार हमले हो रहे हैं। आज बाजपुर में तैनात सिपाही की पत्नी की हल्द्वानी में हत्या कर दी गई। हत्या किसी नुकीले हथियार से की गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सिपाही शंकर सिंह बिष्ट बाजपुर थाने में तैनात है। हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र में उनकी पत्नी ममता बिष्ट और उनका परिवार रहता है। बुधवार को उनकी पत्नी ममता बिष्ट की नुकीले हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात बेहद खौफनाक था। माैके पर फैले खून के छीटे इसकी भयावहता बयां कर रहे हैं। हत्या क्यों और किसने की, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

You May Also Like

More From Author