ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली : दिल्ली की सड़कों पर महाराष्ट्र का मशहूर डिश ‘वड़ा पाव’ बेचनेवाली चंद्रिका दीक्षित को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने शनिवार को वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चंद्रिका को गिरफ्तार नहीं किया गया है और उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
पुलिस को इलाके में ट्रैफिक जाम के बारे में स्थानीय नागरिकों से शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और दीक्षित को थाने ले गई। पुलिस ने कहा, “जब उसके ठेले पर भारी भीड़ थी और उसके खिलाफ शिकायत की गई थी, उस समय उसे कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था। वड़ा पाव गर्ल के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था और उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था।”
