पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा, रबड़ फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत

ख़बर रफ़्तार, लुधियाना :  पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां  एक रबड़ फैक्ट्री में बॉयलर (Ludhiana Boiler Explosion) फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात शहर के जसपाल बांगर गांव के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद एक फैक्ट्री में हुआ।

इस हादसे की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।
विस्फोट से अफरा-तफरी का माहौल

जानकारी के मुताबिक यह हादसा बुधवार देर रात को हुआ। अचानक बॉयलर फट (Ludhiana News) जाने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराहट में इधर-उधर भागने लगे। वहीं घायल साथियों की जान बचाने के लिए भी लोगों ने भरसक प्रयास किए।

आगे की कार्यवाही में जुटी पुलिस

उन्होंने दोनों मजदूरों को उठाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस फैक्ट्री और फैक्ट्री मालिक को लेकर पूछताछ कर रही है।

हादसा कैसे हुआ, इसकी छानबीन में भी पुलिस जुटी है। वहीं मजदूरों की मौत की खबर सुनकर उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- प्रसिद्ध खाद्य मसालों पर सवाल उठने के बाद उत्तराखंड में होगी जांच, केंद्र के निर्देश पर 50 मेनुफेक्चरिंग यूनिट से लिए जाएंगे सैंपल

You May Also Like

More From Author