ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: आबकारी नीति घोटाले में आरोपित दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया ने ईडी और सीबीआई केस में जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
उल्लेखनीय है कि सिसोदिया ने ट्रायल कोर्ट के 30 अप्रैल के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख है, जिसमें दो मामलों में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।
ट्रायल कोर्ट ने आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग में सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। मालूम हो कि सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया गया था। तब से आप नेता न्यायिक हिरासत में हैं।
