ख़बर रफ़्तार, मऊ: जनपद से 305 हज यात्रियों को हज के लिए मक्का मदीना जाने का रास्ता साफ हो गया है। लखनऊ एयरपोर्ट से यह लोग उड़ान भरेंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी के तहत आगामी 05 मई को शहर के तालीमुद्दीन निस्वां डिग्री कालेज में यात्रियों का टीकाकरण किया जाएगा।
जनपद से करीब 326 लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया था। इसमें से 21 लोगों का आवेदन विभिन्न कारणों से कैंसिल कर दिया गया है। अब 305 लोगों को हज यात्रा करनी है। ऐसे में सारी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।
लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे हज यात्री
सारे हज यात्री लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे। 09 मई से उड़ान शुरू होकर 30 जून तक पूरी होगी। हज ट्रेनर अब्दुल कयूम ने बताया कि लखनऊ से हज यात्रा करने वाले यात्रियों का पिछले साल कुल 3,60,348 रुपये वहन करना पड़ रहा था। इस बार यात्रा में शासन ने सहूलियत दी है। यह धनराशि पिछले साल से कम हो गई है। यात्रा के दौरान हज यात्रियों को 20-20 किग्रा के दो बैग और सात किग्रा का एक अन्य बैग ले जाने की अनुमति है। यानी कुल 47 किग्रा की सामान यह लोग अपने साथ ले जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें:- कॉर्बेट में कोटा पर्यटन जोन का शुभारंभ, जंगल सफारी के साथ मिलेंगी कई खास एक्टिविटी
किया जाएगा यात्रियों का टीकाकरण
हज यात्रा से यात्रियों का प्रशिक्षण एवं टीकाकरण 05 मई को सुबह साढ़े आठ बजे से दो बजे तक तालीमुद्दीन निस्वां डिग्री कॉलेज पहाड़पुरा में होगा। इसमें सभी का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें जनपद के 03 हज ट्रेनर, चिकित्सा विभाग के 02 फार्मासिस्ट एवं 03 एएनएम द्वारा टीकाकरण किया जाएगा। यहां हज यात्रियों को बैठने एवं पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था टीकाकरण केन्द्र पर उपलब्ध रहेगी।
अधिकारी ने कही ये बात
हज ट्रेनर हाजियों के टीकाकरण की सारी तैयारियां पूरी कर लें। हज यात्रा पर जाने वाले सभी का टीकाकरण व प्रशिक्षण करना है। यहां से जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के बाद ही इन लोगों को रवाना किया जाएगा। -साहित्य निकष सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।

+ There are no comments
Add yours